तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री ने पवित्र रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी को देह व्यापार में उतार दिया। पीड़िता खुद भी एक अभिनेत्री है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और होटल में छापा मारकर एक महिला दलाल के साथ एक फिल्म डायरेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल से लड़की को मुक्त कराया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक एनजीओ की ओर से सूचना मिलने के बाद टीम होटल में भेजी गई, जहां लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपी अभिनेत्री पुलिस अलावा वहां से एस राजेश्वरी (35) और फिल्म डायरेक्टर आर सेंथामिलारासू (38) को गिरफ्तार किया गया।
लड़की के बदले लिए डेढ़ लाख
टीओआई के अनुसार, आरोपी डायरेक्टर पहले राजेश्वरी से मिला था, जिसने उसे लड़की की कुछ तस्वीरें दिखाई थीं और लड़की उपलब्ध कराने के बदले डेढ़ लाख रुपए मांगे थे। डायरेक्टर ने उसे 10 हजार रुपए एडवांस दिए और बाकी पैसा बाद में देने का वादा किया था।
होटल के कमरे में घुसते ही सिपाही ने देखा कि सूचना सटीक है और नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा है। सिपाही ने तुरंत बाहर इंतजार कर रही पुलिस टीम को इसकी सूचना दी।
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे में छापा मारा और वहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके पीड़ता को मुक्त करा लिया। पुलिस ने पीड़िता को एक नारी आश्रम भेज दिया है, जबकि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
पीड़िता ने खुद बयां की अपनी दास्तां
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी डायरेक्टर ने फिल्म में रोल देने का वादा करके उसे कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। आरोपी ने खुद भी उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
शुरुआती जांच में पता चला है कि राजेश्वरी और सेंथामिलारासू की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी, जब राजेश्वरी की बेटी ने विज्ञापन में काम करना शुरू किया। इस मामले में दूसरी आरोपी, जोकि कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी है, अपनी बेटी को बड़ी फिल्म के साथ लॉन्च करने के लिए प्रयास कर रही थी।
आरोपी डायरेक्टर और राजेश्वरी को जब इस बात का पता चला तो दोनों ने उसे बड़ी स्टार बनाने का वादा करके उसे अपने पास बुलाया और फिल्मों में काम देने के बजाय उससे वेश्यावृत्ति कराने लगे। पीड़िता ने कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। उसने हाल ही में रिलीज होने को तैयार एक फिल्म में भी लीड रोल किया है।