फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से निकलने पर दबंगों ने विकलांग मां-बेटे को पीटा

Tue, 21 Nov 2017 12:14 AM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ।
ग्राम कुंवरपुर करनौली चौकी अंतर्गत ग्राम भानपुर में खेत से निकलने को लेकर दबंगों ने विकलांग मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। बचाने पहुंची एक युवती के साथ भी मारपीट की।
कोतवाली पहुंचे घायलों को पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया।

ग्राम करनौली निवासी विकलांग मीरा देवी पत्नी हवलदार बाथम अपने विकलांग बेटे पंकज के साथ खेतों की तरफ गई थी। लौटते समय ग्राम नौगाई के मिट्ठूलाल और उसका पुत्र कल्लन खेत से निकलने को लेकर गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


जब उसने गाली देने से मना किया, तो दबंगों ने उसके और बेटे पंकज के साथ मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर उन्हें बचाने पहुंची खुशबू को भी पीट दिया। अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर वे लोग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। तीनों घायल परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कब्जे के विरोध पर हाथापाई


छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी चंदगीराम पुत्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामसभा की जमीन पर गांव के क्रांति देवी, जबर सिंह और मल्लू कब्जा करने को लेकर उस पर कूड़ा डालते हैं। सोमवार को उसने वहां सफाई कर दी। इसी को लेकर वह लोग उसके साथ गालीगलौज  करने लगे। विरोध पर उन लोगों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। जब वह इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा, तो पुलिस ने उसे ही वहां बिठा लिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें