फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हां, मैंने लड़कियों को छुआ था...: आसाराम बापू

Fri, 18 Oct 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोपों में फंसे आसाराम बापू पर शिकंजा दिन-ब-दिन कसता जा रहा है। अब वह सूरत की लड़कियों से ज्यादती के आरोपों पर घिरते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


सूरत पुलिस ने इस मामले को लेकर आसाराम बापू से गुरुवार को पूछताछ की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आसाराम ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि वह सूरत की दोनों लड़कियों को जानते थे। और उनसे मिले भी हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि आसाराम ने यहां तक स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने लड़कियों को 'स्पर्श' किया था, लेकिन उसमें कुछ भी गलत नहीं था, क्योंकि वह उन्हें आशीर्वाद दे रहे थे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आसाराम पूछताछ के दौरान रो पड़े और कहा कि उन्हें अब बख्श दिया जाए, क्योंकि वह सवालों से थक चुके हैं।

आसाराम का पोटेंसी टेस्ट से इनकार
दुष्कर्म के आरोप में जेल की हवा खा रहे आसाराम को बुधवार को पोटेंसी टेस्ट के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने पोटेंसी टेस्ट के दौरान सहयोग करने से इनकार कर दिया।

सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एमएम प्रभाकर ने बताया कि आसाराम को टेस्ट के लिए लाया गया था लेकिन उन्होंने सहयोग करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें वापस लेकर चली गई।

इससे पहले मंगलवार को ही आसाराम को पोटेंसी टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाना था लेकिन चक्कर और ब्लड प्रेशर कम होने का बहाना बनाकर उन्होंने अस्पताल जाने से मना कर दिया था।

लाइ डिटेक्टर टेस्ट भी संभव
72 वर्षीय आसाराम को सोमवार शाम को ट्रांजिट रिमांड पर जोधपुर से यहां लाया गया था। गांधीनगर की एक अदालत ने मंगलवार को उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था। मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस आसाराम का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी करवाना चाहती है।

आसाराम को आज पुलिस अहमदाबाद स्थित उनके शांति कुटीर में भी ले जाएगी। अहमदाबाद के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले में पीड़ित लड़की से भी आज पूछताछ होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें