फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने युवती से किया रेप, हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में देवरिया के सलेमपुर से इलाज कराकर अपनी बहन के घर जा रही युवती के हाथ पैर बांधकर टेंपो चालक ने मनमानी की।
विज्ञापन


पूरी रात युवती बंधे के किनारे झाड़ियों में पड़ी रही। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो रस्सी से बंधे उसके हाथ पैर खोले।

कोतवाली पहुंची युवती पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोने लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

युवती को अकेले देख बिगड़ी नियत

बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती सोमवार को सलेमपुर अपना इलाज कराने के लिए आई थी। इलाज कराने के बाद शाम करीब पांच बजे नगर के हरैया स्थित टेंपो स्टैंड पर पहुंची और अपनी बहन के घर जाने के लिए भाटपाररानी जा रहे एक टेंपो में सवार हो गई।

उस टेंपो में एक महिला पहले से बैठी थी। चालक दोनों को लेकर भाटपाररानी के लिए रवाना हुआ। नदावरघाट पुल पर महिला उतर गई। युवती को अकेला देख चालक की नीयत बिगड़ गई और वह टेंपो लेकर छोटी गंडक नदी के किनारे बंधे की ओर चला गया।

युवती अभी कुछ समझ पाती, इससे पहले उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन

टेंपो स्टैंड पर मची भगदड़

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर टेंपो चालक ने उसके दोनों हाथ और पैर बांधकर मनमानी की और रात करीब 11 बजे अर्धनग्न हालत में उसे छोड़कर चला गया।

सुबह उधर नित्यक्रिया के लिए गए लोगों की नजर युवती पर पड़ी। युवती की आपबीती सुनने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मझौलीराज नगर के धुसा टोला निवासी आरोपी टेंपो चालक मंटू को गिरफ्तार कर लिया।

मामले पर इंस्‍पेक्टर डीपी सिंह ने कहा क‌ि पीड़ित युवती की तहरीर पर रेप का केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

युवती को लेकर पुलिस सुबह जब टेंपो स्टैंड पहुंची तो चालकों में भगदड़ मच गई। शक होने पर पुलिस ने एक चालक को टेंपो सहित हिरासत में ले लिया। पीड़ित युवती ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मझौलीराज नगर से आरोपी को दोपहर में गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें