एक बच्चा अपनी मां के पास ही सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है। लेकिन जब मां ही बच्चे को मौत के घाट उतार दे तो क्या कहेंगे आप? अमेरिकी के ब्रुकलिन की रहने वाली एक महिला की ऐसी ही करतूत सामने आई है।
18 साल की इस कलियुगी मां का नाम है टिओना रोड्रीगेज। अमेरिका में मैनहट्टन कोर्ट ने इस 18 साल की लड़की को अपने बच्चे की हत्या का दोषी ठहराया है। मामला 2013 का है, जब टिओना रोड्रिगेज को नवजात की लाश के साथ पकड़ा गया था।
टिओना ने बच्चे की लाश को एक शॉपिंग बैग में रखा था। सिक्योरिटी ऑफिसर ने जब उसका बैग चेक किया, तो बैग में बच्चे की लाश देखकर दंग रह गए। टिओना बैग में बच्चे की लाश भरकर फेंकने जा रही थी।