फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 03 Sep 2015 01:45 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला, हनुमानगंज (बलिया)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में दंपती के आपसी विवाद में बीचबचाव करने पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति की इतनी पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भरतपुरा गांव निवासी हीरालाल राजभर की शादी करीब 13 साल पूर्व बांसडीहरोड क्षेत्र के छाता गांव में राजकुमारी से हुई थी। उसकी दो पुत्री नेहा (12), स्नेहा (9) और एक पुत्र आशु (7) हैं।

कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। बुधवार को भी दोनों लड़ने, झगड़ने लगे। इसमें पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। शिकायत पर महिला के मायके से कुछ लोग भरतपुरा पहुंचे और राजकुमारी के पति से विवाद में समझौते के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीट-पीट कर मार डाला

बातचीत कुछ ही देर में विवाद में बदल गई और मायके पक्ष से आए लोगों ने युवक की इतनी पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सुखपुरा एसओ सुरेश सिंह, हनुमानगंज चौकी प्रभारी राम दिनेश तिवारी पुलिस सहित अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसकी पत्नी राजकुमारी को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि मामले में पत्नी से पूछताछ की जा रही है। मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें