फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी साहब की इस करतूत से शर्मसार हो जाएंगे आप

Mon, 10 Mar 2014 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
70 साल के एक मौलवी साहब की करतूत जानकर आप भी शर्मसार हो जाएंगे। इस उम्र में जब लोग नाती-पोतों को पढ़ाते-लिखाते और संस्कार देते है वहीं, एक मौलवी 15 साल की एक किशोरी छात्रा को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मामला भोपाल के बाजारिया इलाके का है। यहां मौलवी हफीज धार्मिक शिक्षा देने का काम करता था। बताया जाता है कि मौलवी और छात्रा की मुलाकात साल भर पहले हुई थी। मौलवी किशोरी के घर धार्मिक शिक्षा देने जाता था, इसी दौरान मौलवी साहब किशोरी से दिल लगा बैठे।

फिर क्या था, दोनों का प्यार परवान चढ़ने गया। 6 महीने पहले किशोरी के परिजनों को जब इस बात का शक हुआ तो उन्होंने मौलवी साहब का घर आना बंद कर दिया।

दिल और दिमाग पर सवार था प्यार का भूत

कहते है प्यार अंधा होता है। हफील के दिल और दिमाग पर प्यार का भूत सवार था। परिजनों की बंदिशों के बावजूद दोनों एक-दूसरे के सम्पर्क में रहे। अचानक दो दिन पहले मौलवी लड़की को लेकर फरार हो गया।

पुराने भोपाल के काजी कैंप इलाके की रहने वाली किशोरी दसवीं की छात्रा है और वह भोपाल में अपने दादी के साथ रहती है। फरार होने के बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने मौलवी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मौलवी हफीज पर है पहले से रेप का मामला

पुलिस ने जब मौलवी हफीज के बारे में जांच-पड़ताल की तो चौक गई। क्राइम रिकॉर्ड के अनुसार हफीज को पांच साल पहले बलात्कार के एक आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने किशोरी के मोबाइल फोन को ट्रैक कर लिया है और उसकी लोकेशन भी पता लगा ली। देर रात किशोरी को मौलवी हफीज के पास से एक मकान से बरामद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें