रेप के बढ़ते हुए ग्राफ में दरिंदगी का एक मामला उस वक्त और जुड़ गया जब एक किराएदार ने नन्हीं बच्ची के साथ वहशत को अंजाम दिया। घिनौनी करतूत यूपी के अमरोहा की है।
आरोपी कोई और नहीं, बच्ची के पिता के मकान में रहने वाले किराएदार है। पेशे से रिक्शा चालक आरोपी मकान मालिक की सात वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर एकांत जगह ले गया और कुकर्म कर डाला।
वारदात को अंजाम देने के आरोपी बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।