फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड ने नाबालिग से किया रेप, हुई गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार की इज्जत और समाज में बदनामी के डर से खामोश रहना एक नाबालिग लड़की के लिए परेशानी का सबब बन गया। उसकी खामोशी का फायदा उठाकर 60 साल के एक व्यक्ति ने छह महीने तक उसकी इज्जत लूटी।
विज्ञापन


मामला मुंबई का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकुंद केशव वाघ एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड है। उसने पीड़िता को अपने घर में नौकरानी के तौर पर रखा था। बिल्डर ने उसे साइट में की एक कमरा दे रखा था।

17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एक दिन कमरे की सफाई के दौरान दरवाजा बंद कर लिया और फिर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

मिडडे के अनुसार, पुलिस ने बताया कि परिवार की इज्जत खोने के डर से उसने किसी को भी कुछ नहीं बताया। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ समय पहले उसके पेट में जोरों का दर्द हुआ।

परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए तो पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता के घर पहुंची। हालांकि शुरुआत में उसने कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन बाद में वह राजी हो गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसे आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें