फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध की करोड़ों की मूर्ति लिए हाइवे पर सौदा कर रहे थे तस्कर, दबोचे गए

Thu, 11 Feb 2016 03:23 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में भगवान बुद्ध की चोरी की मूर्ति की कीमत लगाई जा रही थी। तस्करों में एक पुजारी के शामिल होने की भी आशंका है। लेकिन इससे पहले कि करोड़ों की मूर्ति बेची जाती, पुलिस ने एन मौके पर दबिश देकर तस्करी का खेल खत्म कर दिया।
विज्ञापन


यूपी के मथुरा में हाईवे पुलिस ने बुधवार को दो तस्करों को पकड़ा। इनके पास से कई साल पुरानी गौतम बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई है।

पुलिस अनुमान लगा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूर्ति की कीमत करीब पांच करोड़ हो सकती है। पुलिस की कार्रवाई में एक तस्कर मौके से भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस टीम को शाबाशी, 15 हजार का ईनाम

एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि हाईवे थानाध्यक्ष सुबोध यादव एक वांछित अपराधी की तलाश में जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गोवर्धन चौराहे के आगे तीन युवक खडे़ हैं जो किसी मूर्ति का सौदा करने की फिराक में है।

सूचना पर एसओ हाईवे ने तुरंत मौके पर जाकर दबिश दी। इसमें दो युवक पकड़े गए। जबकि एक भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम रामकिशन उपाध्याय निवासी बाटी थाना वृंदावन हाल निवासी आनंद धाम कालोनी कोतवाली और बिरजो ठाकुर निवासी बाटी वृंदावन बताया है।

दोनों युवकों के पास से गौतम बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें