फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बाद खुला नवजात के अपहरण का राज

Tue, 24 Sep 2013 03:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तेरह बरस पहले एक घर से नवजात बच्चे को अगवा कर लिया गया। काफी खोजबीन हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


13 साल बाद जब एक शख्स उस बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए पहुंचा तो अपहरण का पर्दाफाश हो गया।

जांच में पता चला कि किसी और ने नहीं, बल्कि बच्चे की दादी ने ही उसको अगवा कर लिया था। घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की है।

हफपोस्ट के अनुसार, 60 वर्षीय सैंडी हेटे ने 2000 में फ्लोरिडा में अपने ही घर से अपने नाती को अगवा कर लिया था। जब वह एक स्कूल में बच्चे का एडमिशन कराने पहुंची तब स्कूल प्रबंधन को महिला के उस बच्चे की मां होने पर शक हुआ। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया। 13 साल तक महिला बच्चे को लेकर कहां रही इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


हालांकि, शुरुआती दिनों में उसे एक शख्स ने अपने घर में शरण दी थी, लेकिन उसे यह बात मालूम न थी कि सैंडी ने बच्चे को अगवा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें