फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना मर्डर केसः सगे भाई ने बताई ये 10 बड़ी बातें

Wed, 25 Nov 2015 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की पूछताछ में मामले की परत दर परत खुलती जा रही है। मामले में पीटर मुखर्जी के अभियुक्त बनाने जाने से लेकर शीना के प्रेमी राहुल मुखर्जी और शीना के भाई मिखाइल बोरा से पूछ ताक की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में शीना बोरा के सगे भाई मिखाइल ने हत्याकांड से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं जो जांच की दृष्टि से अहम साबित हो सकती है।

इंडिया टुडे के अनुसार, मिखाइल ने मामले से जुड़ी अहम बातें बताई हैं जो इस प्रकार हैं-

मिखाइल ने कहीं 10 बड़ी बातें

बताया जा रहा है कि पीटर मुखर्जी मुंबई में सीबीआई अधिकारियों को जांच में सहयोग नहीं कर रहे इसलिए पीटर को जल्द की दिल्ली लाया जा सकता है। दिल्ली में पीटर का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी किया जा सकता है।

1-शीना के सगे भाई मिखाइल ने कहा है कि शीना की हत्या में पीटर की गिरफ्तारी से वह आश्चर्यचकित है। उसने कहा कि उसे इंताजार है कि जल्द ही पीटर के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाए।

2- मिखाइल ने कहा उसे न्याय के लिए इंतजार है, इंद्राणी और पीटर आसानी से कुछ बताने वाले नहीं हैं।

3- पीटर और इंद्राणी पति-पति हैं इसलिए दोनों में हत्या को लेकन जरूर को प्लानिंग रही होगी।

4- इस हत्या में कई लोग शामिल रहे हैं जिनकी बारे में दिन ब दिन खुलासे होते जा रहे हैं। शीना की हत्या इंद्राणी ने किया था और उसने ही उसे जंगल में फेंका था।
विज्ञापन

'पुलिस बहुत ही अजीब सवाल पूछती है'

5-  इद्राणी मुखर्जी झूठी है। वह शुरू से ही झूठ बोल रही है।

6- शीना के नाना-नानी भी तनाव में हैं, उनकी तबियत ठीक नहीं है।

7- मेरी जिंदगी मुश्किल घड़ी में है, मेरे पास नौकरी नहीं है। मैं सीबीआई की पूछताछ के लिए तैयार हूं और इसके लिए मुंबई जाने के लिए भी तैयार हूं।

8- पीटर ने केस की जांच को प्रभावित करने के लिए अपने रोतबे का इस्तेमाल किया था, इसलिए संभव है कि पहले पुलिस उससे शख्ती से पूछताछ न की हो।

9- इस पूरे केस से बोरा परिवार को बदनाम किया गया है। पु‌लिस अपमानजनक सवाल पूछती है।

10- मुझे पता नहीं है कि पीटर का बेटा राहुल इस मसले पर कुछ छुपा रहा है लेकिन शीना और उसके बीच हुए एसएमएस को जरूर देखा जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें