फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कंगारुओं को हरा पाएगी ये टीम इंडिया?

Sat, 16 Feb 2013 05:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने गौतम गंभीर को टीम से बाहर कर दिया है, जबकि हरभजन सिंह की वापसी हुई है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ जबर्दस्त हार का सामना कर चुकी टीम इंडिया को संतुलित और मजबूत करने के लिए चयनकर्ताओं ने कई कड़े फैसले लिए हैं।

रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में उम्दा प्रदर्शन के बूते टीम में वापसी की ताक में लगे सुरेश रैना और एस श्रीसंत को मौका नहीं मिला है।

वीरेंद्र सहवाग की टीम में फिर वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट 22 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है।
 
टीम इंडिया द्रविड़ और लक्ष्मण के संन्यास के बाद पहली बार टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। घरेलू मैदान पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है।

टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, अशोक डिंडा, भुवनेश्वर कुमार, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है क्या उसमें ऑस्ट्रेलिया को हराने का माद्दा है? अपनी राय दें-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें