फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सचिन होंगे सबसे चहेते क्रिकेटर?

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के शहंशाह सचिन तेंदुलकर ठीक दो साल बाद एक बार फिर 'आईसीसी पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड' के लिए नामित किए गए हैं। दुनिया के सबसे चहेते किकेटर बनने के लिए सचिन को श्रीलंका के कुमार संगकारा, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जैक कालिस व वेरनॉन फिलेंडर को पछाड़ना होगा। सचिन इस उपलब्धि को 2010 और संगकारा 2011 में हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


अगर सचिन को आप एक बार फिर 'आईसीसी पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड' दिलवाना चाहते हैं तो फेसबुक के इस पेज www.facebook.com/cricketicc पर जाकर वोट कर सकते हैं। इस अवॉर्ड के लिए सचिन को तीसरी बार नामित किया गया है। फैंस 31 अगस्त तक अपने चहेते क्रिकेटर के पक्ष्ा में वोट कर सकेंगे। 15 सितंबर को आइसीसी कोलंबो में आयोजित होने वाले LG ICC अवॉर्ड कार्यक्रम में विजेता की घोषणा करेगी।

'आईसीसी पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड' विजेता को चुनने के लिए आईसीसी और एलजी ने मिलकर एक पैनल गठित की है। इस पैनल में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड व कॉर्ल हूपर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान मार्वन अट्टापट्टू, इंग्लैंड के क्लेयर कोनोर और ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें