फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की सेंचुरी, भारत का सीरीज पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली के शतक और सुरेश रैना के अर्द्घशतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को सीरीज के चौथे मैच में छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया। 252 रनों के लक्ष्य को भारत ने महज 42.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की पांचवी गेंद पर ओपनर गौतम गंभीर बिना खाता खोले मलिंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए। अच्छी लय में दिख रहे वीरेंद्र सहवाग 34 रन बनाकर मैथ्यूज की गेंद पर कैच थमा बैठे। रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे और केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मनोज तिवारी ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने की पूरी कोशिश की। लेकिन मनोज तिवारी श्रीलंकाई स्पिनर जीवन मेंडिस की एक गेंद को डिफेंस करने के फेर में LBW हो गए। तिवारी ने 21 रन बनाए।

इसके बाद सुरेश रैना और विराट कोहली ने मिलकर भारत की लड़खड़ाती पारी को संभाला। कोहली ने सीरीज में दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 119 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 128 रन बनाए। इस पारी की बदौलत कोहली ने इस साल वनडे में 1000 रन पूरे कर लिए। कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे छोर पर मौजूद सुरेश रैना ने भी एक बार फिर मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर बड़ी ही सूझबूझ के साथ भारतीय पारी को संभाला फिर कई अच्छे शॉट्स लगाए। रैना ने 51 गेंदों में चार चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से लासिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, नुवान प्रदीप और जीवन मेंडिस को एक-एक विकेट मिला।

भारत का विकेट पतन
1)गौतम गंभीर 0 रन पर मलिंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए।(0/1, 0.5 ओवर)
2)वीरेंद्र सहवाग 34 रन बनाकर मैथ्यूज की गेंद पर सेनानायके के हाथों कैच हुए।(52/2, 9.2 ओवर)
3)रोहित शर्मा 4 रन बनाकर एन प्रदीप की गेंद पर LBW हुए।(60/3, 12.4 ओवर)
4)मनोज तिवारी 21 रन बनाकर जीवन मेंडिस की गेंद पर LBW हुए।(109/4, 23.4 ओवर)

श्रीलंका ने बनाए 251 रन
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की।

उपुल थरंगा ने 4 चौके और एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। दिलशान ने 42 रन बनाए। लाहेरू थिरिमाने ने 47 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवरों में लासिथ मलिंगा ने नाबाद 15 और रंगना हेराथ ने नाबाद 17 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 251 तक पहुंचा दिया। मलिंगा ने दो जबकि हेराथ ने 1 छक्का जड़ा।

शुरुआती ओवरों में भारतीय गेंदबाजी विकेट के लिए तरसते रहे। कप्तान धोनी ने पारी में आठ खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। भारत की ओर से मनोज तिवारी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 61 रन खर्च कर चार विकेट झटके। आर अश्विन ने दो जबकि वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


श्रीलंका का विकेट पतन
1)तिलकरत्ने दिलशान 42 रन बनाकर अशोक डिंडा की गेंद पर धोनी के हाथों कैच हुए।(91/1, 18.2 ओवर)
2)उपुल थरंगा 51 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर धोनी के हाथों स्टंप हुए।(102/2, 21.1 ओवर)
3)दिनेश चांदीमल 28 रन बनाकर इरफान पठान की गेंद पर मनोज तिवारी के हाथों कैच हुए।(152/3, 31.4 ओवर)
4)माहेला जयवर्द्घने 3 रन बनाकर सहवाग की गेंद पर धोनी के हाथों कैच हुए।(155/4, 32.1 ओवर)
5)एंजेलो मैथ्यूज 14 रन बनाकर मनोज तिवारी की गेंद पर कोहली के हाथों कैच हुए।(190/5, 41.1 ओवर)
6)जीवन मेंडिस 17 रन बनाकर मनोज तिवारी की गेंद पर बोल्ड हुए।(216/6, 45.1 ओवर)
7)तुषारा परेरा 2 रन बनाकर मनोज तिवारी की गेंद पर रैना के हाथों कैच हुए।(218/7, 45.6 ओवर)
8)लाहेरू थिरिमाने 47 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए।(219/8, 46.6 ओवर)।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें