फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत

Mon, 01 Oct 2012 11:29 PM IST
गाले/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकेटकीपर सारा टेलर (नाबाद 65) के शानदार अर्द्धशतक से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के अंतिम ग्रुप ‘ए’ मुकाबले में 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप से पहले ही सेमीफइनल में पहुंच चुके थे। लिहाजा इस मैच का नतीजे का ज्यादा महत्व नहीं है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने मैग लेनिंग (39) और लीसा स्थालेकर (38) की उपयोगी पारियों से पांच विकेट पर 144 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने टेलर की 53 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी और उनकी डेनियल व्हाइट (नाबाद 33) के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की बदौलत 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। टेलर को ‘प्लेयर आफ द मैच’ घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें