वनडे से संन्यास के बाद सचिन अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। सचिन के नाम टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक के अलावा कई विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है।
-सचिन के नाम टेस्ट में सर्वाधिक शतक (51) का रिकॉर्ड है।
-टेस्ट मैचों में सचिन ने अब तक 198 मैच की 327 पारियों में रिकॉर्ड 15837 रन बनाए हैं।
-सचिन के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट (198) खेलने का रिकॉर्ड है।
-सचिन टेस्ट मैचों में द्रविड़, स्टीव वॉ के साथ सबसे ज्यादा 10 आर नर्वस नाइंटीज हुए हैं।
-सचिन अपने टेस्ट कैरियर में 118 बार 50 का आंकड़ा पार किया है।
-टेस्ट मैचों में सचिन के नाम सबसे ज्यादा चौके (2044) लगाने का रिकॉर्ड है।
-सचिन ने टेस्ट मैचों में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे किए हैं। हालांकि ब्रायन लारा और कुमार संगकारा उनकी बराबरी कर चुके हैं।
-सचिन ने टेस्ट मैचों में सबसे तेज (152 टेस्ट) 12 हजार रन पूरे किए हैं।
-टेस्ट में सबसे तेज 13 हजार रन सचिन के नाम हैं।
-सचिन तेंदुलकर टेस्ट मैचों के इकलौते क्रिकेटर हैं जिसने 15 हजार टेस्ट रन बनाए हैं।