फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले और श्रीनाथ ने किया जिलों में क्लब खोलने का विरोध

Wed, 20 Aug 2014 08:46 PM IST
एजेंसी/बेलगाम
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के विभिन्न जिलों में उदीयमान क्रिकेटरों के लिए टर्फ विकेट बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले और तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के क्लब बनाने के कदम का विरोध किया है।
विज्ञापन


यह मुद्दा केएससीए की वार्षिक बैठक में सामने आया जब पूर्व अध्यक्ष कुंबले और श्रीनाथ क्लब बनाए जाने का विरोध करते हुए बैठक के बीच में से उठकर चले गए।

श्रीनाथ ने कहा कि अगर क्रिकेट को दूर दराज के जिलों में बढ़ावा दिया गया था तो हमें बंगलूरू, मैसूर, हुबली और मैंगलोर की तरह वहां पर भी 25 टर्फ विकेट बनाने की जरूरत थी।

श्रीनाथ ने कहा, ‘हमें जूनियर क्रिकेटरों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी लेकिन केएससीए जो अब कर रहा है उससे जिलों में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए लड़कों और लड़कियों को कोई मदद नहीं मिलेगी।’
विज्ञापन


केएससीए के पूर्व सचिव श्रीनाथ की यह टिप्पणी उस फैसले के विरोध में आयी है जिसमें पूर्व टेस्ट बल्लेबाज ब्रिजेश पटेल ने जिले में 120 करोड की लागत वाले क्लब के निर्माण वाला प्रस्ताव रखा।

श्रीनाथ और कुंबले मनभावन सुविधाएं देने के बजाय क्रिकेट के लिए बेहतर आधारभूत ढांचे के निर्माण की मांग कर रहे है।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘यह प्रस्ताव रुपयों की बर्बादी के सिवाय और कुछ नहीं है। इसकी बजाय उन्हें हुबली, धरवाड, गुलबर्ग और अन्य जिलों में अच्छे क्रिकेट स्टेडियम बनवाने चाहिए।

कर्नाटक प्रीमियर लीग के बारे में श्रीनाथ ने कहा कि युवाओं को पहले व्यावहारिक ज्ञान पर ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए और पैसों के लालच में नहीं फंसना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें