फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रोहित शर्मा वनडे में ओपनिंग के बेहतर विकल्प हैं?

Wed, 23 Jan 2013 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया में रोहित शर्मा को जितने मौके मिले उतने शायद ही किसी मौजूदा क्रिकेटर को मिले होंगे। इस बात की आलोचना अकसर होती रहती है कि बोर्ड आखिर उन्हें इतने मौके क्यों देता है? इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में एक बार फिर रोहित को मौका मिला। इस बार रोहित को ओपनिंग का जिम्मा दिया गया।
विज्ञापन


सीरीज के महत्वपूर्ण मैच में 258 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करते हुए रोहित ने धीमी मगर एक ठोस पारी खेली। 93 गेंदों पर 83 रनों की पारी से टीम को मजबूत शुरुआत मिली और भारतीय टीम इंग्लैंड को 5 विकेट से हराने में कामयाब रही। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली है।

रोहित शर्मा ने पहली बार वनडे क्रिकेट में ओपनिंग की है। अब सवाल यह उठता है कि क्या रोहित अब बतौर ओपनर टीम के स्थाई सदस्य बन सकते हैं? क्या रोहित को सहवाग का विकल्प माना जा सकता है? क्या टीम मैनेजमेंट भविष्य के लिए नई सलामी जोड़ी खोजने के करीब है? कहीं आने वाले समय में गंभीर को भी आराम देकर रहाणे और रोहित को यह जिम्मेदारी दे दी जाएगी? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब आने वाले समय में मिल ही जाएंगे।
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने 83 रनों की इस पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्का लगाया। रोहित के खेल को देखने के बाद क्या लगता है वो वनडे क्रिकेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी अच्छे से संभाल सकते हैं?
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें