फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर की तरह मैदान पर लौटे हरभजन सिंह

Mon, 24 Sep 2012 03:35 PM IST
अभिषेक कुमार/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक साल का क्रिकेट वनवास झेलने के बाद हरभजन सिंह उर्फ 'टर्बोनेटर' ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की है। इंग्लैंड के खिलाफ भज्जी की आग उगलती गेंदबाजी देखकर ऐसा लगा जैसे कोई घायल शेर वापसी कर रहा हो। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से दिखा दिया कि वे पुराने प्रदर्शन के दम पर टीम में नहीं लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन


घरेलू मैचों में खराब प्रदर्शन के चलते लंबे समय से चयनकर्ताओं की उपेक्षा के शिकार भज्जी ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंद थामते ही अपने इरादे जता दिए थे। पहले ओवर में उन्होंने बिना कोई रन खर्च किए इयान मोर्गन को बोल्ड किया।

फिर मैच के 10वें ओवर में टिम ब्रिसनेन को गंभीर के हाथों कैच कराया। मैच के 12वें ओवर में भज्जी ने अपनी फिरकी से चकमा देकर जोस बटलर की गिल्लियां बिखेर दीं। महज चार ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने केवल 12 रन खर्च किए और 4 महत्वपूर्ण विकेट झटक कर अंग्रेजों की टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया।
विज्ञापन


टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मैच जिताने वाले हरभजन सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि यह प्रदर्शन भारत के किसी भी गेंदबाज का टी20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने आरपी सिंह का रिकार्ड तोड़ा, जिन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में 13 रन देकर चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें