फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन सरकार का बदलेगा चेहरा, 15 नए मंत्री बनेंगे?

Mon, 24 Sep 2012 03:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक उथलपुथल से बेपरवाह यूपीए सरकार ने चेहरा बदलने का फैसला कर लिया है। कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीपी जोशी, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा और अहमद पटेल समेत कई नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल में 15 नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने और करीब आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बंगाल से सांसद दीपा दास मुंशी और अधीर रंजन चौधरी को मंत्री पद दिया जा सकता है, जबकि राज्यसभा के पूर्व उप सभापति के रहमान खान को भी कैबिनेट मंत्री पद दिया जा सकता है।

माना जा रहा है कि दो मंत्रालय संभाल रहे कई मंत्रियों से एक मंत्रालय वापस लिया जाएगा। फिलहाल बेनी प्रसाद वर्मा, कपिल सिब्बल, वीरप्पा मोइली और व्यालार रवि दो मंत्रालय संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


इधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से भेंट की है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र से दो प्रतिनिधियों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। विलासराव देशमुख के निधन और पृथ्वीराज चव्हाण के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद इसकी संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें