फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 में बेहतर प्रदर्शन को बेकरार गेल

Fri, 14 Sep 2012 12:30 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले श्रीलंका में आयोजित टेस्ट मैच में तिहरा शतक ठोंकने वाले वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन को बेकरार हैं। 2010 में श्रीलंका टेस्ट के दौरान 333 रनों की शानदार पारी खेलने वाले गेल पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन


गेल ने कहा कि तिहरा शतक लगाना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि थी। ट्वंटी-20 में वेस्ट इंडीज 22 सितंबर को आस्ट्रेलिया से पहला मैच खेलेगी। इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि गेल अपनी पुरानी यादों को किस प्रकार ताजा करते हैं। गेल इंडीज के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ट्वंटी-20 में 57 गेंदों में 117 रन बनाए थे। गेल ने यह उपलब्धि 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें