फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आएंगे शेन वार्न

Sat, 06 Oct 2012 11:43 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के महानतम गेंदबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न इंग्लैंड के आगामी भारत दौरे में ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के लिए एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आएंगे। टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज वार्न को चैनल ने अगले तीन सालों के लिए अपनी कमेंट्री, प्रेजेंटेशन और विश्लेषण टीम में अनुबंधित किया है।
विज्ञापन


क्रिकेट के बेहतरीन जानकार और अपने समय में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपनी गुगली से छकाने वाले वार्न अपनी इस पारी की शुरुआत इंग्लैंड के इस वर्ष होने वाले भारत दौरे से करेंगे। वह इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में भी अपने देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करते नजर आएंगे।

वार्न इसके साथ साथ ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट प्रसारण संबंधी कार्यक्रमों का प्रचार भी करेंगे। टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में 1000 से अधिक विकेट हासिल कर चुके वार्न ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण में अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को खिताबी जीत दिलाई थी।
विज्ञापन


भारतीय उपमहाद्वीप में भी बेहद लोकप्रिय वार्न और टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का क्रिकेट के मैदान पर खासा गहरा नाता रहा है। ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के लिए इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन श्रीलंका में चल रहे टवंटी 20 विश्वकप में एक्सपर्ट की भूमिका निभा रहे हैं। वार्न का कहना है कि वे अपनी नई भूमिका को लेकर बेहद रोमांचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें