फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ए और न्यूजीलैंड ए सीरीज ड्रॉ

Sat, 06 Oct 2012 10:55 PM IST
लिंकन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच चार दिवसीय दूसरा गैर आधिकारिक क्रिकेट टेस्ट शनिवार को बारिश के चलते ड्रॉ हो गया। इसी के साथ दो मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मैच के अंतिम दिन भारत ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरु किया और अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 246 रन बनाए। न्यूजीलैंड के पास जीत के लिए 377 रन का लक्ष्य था लेकिन बारिश के कारण मेजबान टीम की दूसरी पारी शुरु नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दूसरी पारी में कप्तान अभिनव मुकुंद ने नाबाद 132 रन बनाए। उन्होंने 196 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया। अनुस्टूप मजूमदार ने 32 और सूर्यकुमार यादव ने छह रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जार्ज वर्कर ने 99 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि एक विकेट तरण नेथूला के खाते में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें