जिंदगी में सफलता पाने के लिए हमेशा नया सीखते रहने की ललक होनी चाहिए। यही प्रोसेस आगे बढ़ने का सबसे बेहतरीन तरीका है। यह कहना है 16 वर्षीय राघव सूद का।
राघव सूद ने मोबाइल एप्प कंपनी के सीईओ और एंड्रायड पर सबसे कम उम्र में किताब लिखने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। राघव गुड़गांव के श्रीराम स्कूल में 11वीं साइंस संकाय के छात्र हैं। उनके पिता आईबीएम में कार्यरत हैं।
राघव ने 9 साल की उम्र में उन्होंने पहली वेबसाइट डेवलप की थी। उनकी कंपनी अमेरिका में रजिस्टर्ड है। राघव अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हैं। अगले महीने में उनकी एक ओर किताब बाजार में आने वाली है।
सबसे कम उम्र में अपने दम पर कंपनी शुरू कर चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईटी) बनने वाले राघव सूद कहते हैं कि अगर जिंदगी में सफल होना है तो जीत के जुनून को बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें।
जब तक आपमें नई चीजों को सीखने की ललक नहीं होगी, अब कुछ नहीं सीख पाएंगे। हमेशा जो भी सीखें उसे अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ, अन्य लोगों के साथ साझा करते रहे।
हर चीज को अलग नजरिए से देखने की क्षमता का विकास करें। ध्यान रखिएगा, परिवारजनों का सहयोग ही आपको सफलता के रास्ते पर ले जाएगा। अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे।