फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘जंग-ए-आजादी’ में विरेंद्र निभाएंगे किरदार

Mon, 06 Apr 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के एक और गबरू ने बॉलीवुड का रुख कर लिया है। मॉडलिंग में नाम कमा चुके बद्दी के संडोली गांव निवासी युवा विरेंद्र लबाणा बॉलीवुड फिल्म जंग-ए-आजादी में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


आजादी को लेकर अंग्रेजों के साथ लड़ी गई लड़ाइयों पर आधारित फिल्म में विरेंद्र को अंग्रेजों के ऑर्गेनाइजर का रोल मिला है। यह भारतीय सिपहसालारों से जंग को लेकर लंबी बातचीत करता है। उन्हें फिल्म में यह रोल मोहाली में हुए मॉडलिंग कंपीटिशन के बाद मिला है।

विरेंद्र ने बताया कि बॉलीवुड में दर्जनों हिट फिल्में दे चुके निर्देशक श्याम बेनेगल फिल्म के निर्देशक हैं। उन्होंने स्वयं मुझे उन्हें फिल्म में एक्टिंग करने का ऑफर किया।
विज्ञापन


सेट पर पहुंचे तो उन्हें अंग्रेजी में एक लंबी स्क्रिप्ट दी गई और अंग्रेजों की लुक में पहरावा और फेस लुकिंग बनाकर दस मिनट में स्टेज पर बुला लिया। उन्होंने बिना रिटेक सभी डायलॉग बोले।

इससे खुश होकर उन्हें निर्देशक ने अगली फिल्म में अच्छा रोल देने की बात कही है। विरेंद्र ने बताया कि बीएस शेरगिल और प्रवीन कुमार की प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म जून माह के अंत में रिलीज होगी।

उनके पिता देव लबाणा ने कहा कि पहली बार विरेंद्र ने कहा कि मैं मॉडलिंग करूंगा और फिल्म इंडस्ट्री में जाऊंगा, तब मैंने विरेंद्र से यही कहा कि बेटा किसान का बेटा हल ही उठाएगा। मेरी उस सोच को मेरे बेटे ने बदल दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें