पुलिस ने चोरों को पकड़कर सामान बरामद कर लिया। चोरी करने के आरोपी वार्ड नौ के रहने वाले बताए गए। इनमें अंकुश व मनीष कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वार्ड आठ के शशि पाल मेहरा के घर में शनिवार की रात वारदात को अंजाम देकर 6.3 ताले सोना, 6.7 तोले चांदी के साथ साथ 1.8 लाख रुपये चुरा लिए थे। पुलिस ने शक के आधार पर छानबीन शुरू की थी। बरामद सामान की शिनाख्त को शशिपाल को सूचना दी है।