फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न पहले एक्टिंग करना चाहती थी न अब'

Wed, 23 Apr 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
न पहले एक्टिंग करना चाहती थी न अब। यह कहना है पूर्व अभिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना का। वे आईएनआईएफडी-8 के वार्षिक प्रदर्शनी के लॉन्चिग के लिए होटल ताज पहुंची थी।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के बार बार पूछे जाने पर कि वह बॉलीवुड में आना चाहती हैं या नहीं, इस पर परेशान होकर ट्विंकल ने कहा कि न ही वह पहले एक्टिंग करना चाहती थी और न ही अब। अब वह केवल अपनी इंटीरियर डिजाइन कंपनी द व्हाइट विंडो पर ही फोकस करेंगी। उन्होंने कहा कि आजकल वह कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं।
 
अक्षय की स्पेशल 26 और हेराफेरी है पसंद
ट्विंकल वैसे तो अक्षय के साथ इंटरनेशनल खिलाड़ी फिल्म में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें उनकी दो फिल्में स्पेशल 26 और हेराफेरी सीरीज वाली पसंद है और वह चाहती हैं कि अक्षय इस तरह के ऑफ बीट किरदार ज्यादा निभाएं। उन्होंने बताया कि अक्षय सुबह बहुत जल्दी उठ जाते हैं और योगा करते हैं, लेकिन वह योग करने में दिलचस्पी नहीं रखती।
विज्ञापन


ट्विंकल ने लांच किया आईएनआईएफडी एकेडमी ऑफ इंटीरियर्स
ट्विंकल को हाल ही में आईएनआईएफडी द्वारा एकेडमी ऑफ इंटीरियर्स के बच्चों की मेंटर नियुक्त किया गया था, जिसके लिए वह मंगलवार को आईएनआईएफडी एकेडमी ऑफ इंटीरियर्स को लांच करने पहुंची थी। इस एकेडमी में इंटीरियर्स डिजाइन के लिए 2 वर्ष का पीजी प्रोग्राम, 3 वर्ष  और 2 वर्ष को एडवांस प्रोग्राम के  साथ 1 साल का फाउंडेशन प्रोग्राम भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें