इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सोमवार तक 125305 अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और इनमें से 56427 अभ्यर्थी शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।
स्नातक में प्रवेश के लिए अब तक 67908 रजिस्ट्रेशन एवं 35443 आवेदन, परास्नातक के लिए 31256 रजिस्ट्रेशन एवं 10561 आवेदन, एलएलबी, बीएएलएलबी के लिए 16762 रजिस्ट्रेशन एवं 7057 आवेदन, क्रेट के लिए 7030 रजिस्ट्रेशन एवं 2864 आवेदन और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2349 रजिस्ट्रेशन एवं 502 आवेदन हुए हैं।
डाटा न देने पर रुकेगा शिक्षकों का वेतन
ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के तमाम स्कूलों की ओर से अब तक बेस लाइन और मिड लाइन डाटा शिक्षा विभाग को नहीं भेजा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने विकास खंड के विद्यालयों का संबंधित डाटा हर हाल में 30 अप्रैल तक उपलब्ध करा दें। इसके अलावा इंडलाइन डाटा भी मंगलवार तक संप्रेषित कर दिया जाए। निर्धारित तिथि तक डाटा न मिलने पर संबंधित विद्यालयों के सभी अध्यापकों का मई माह का वेतन रोक दिया जाए और डाटा न भेजने के मामले में स्पष्टीकरण भी प्राप्त किया जाए।