फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग गिरोह ने पौने चार करोड़ लिए थे पश्चिम के युवकों से 

Wed, 01 May 2019 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एसटीएफ के चंगुल में आए ठग गिरोह का एक से एक बड़ा कारनामा सामने आ रहा है। मंगलवार को अमरोहा से आए इमरत सिंह ने बताया कि पश्चिम के 100 से अधिक लड़कों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे तकरीबन पौने चार करोड़ रुपये लिए गए थे। 2016 में सभी ज्वाइन करने के लिए प्रयागराज आ गए थे लेकिन बहाना बनाकर सभी को वापस कर दिया गया था। 

विज्ञापन



एसटीएफ ने 24 अप्रैल को इलाहाबाद और पटना उच्च न्यायालयों के अलावा सिंचाई विभाग और सेतु निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर फ्राड करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए शमीम अहमद सिद्दीकी, राघवेंद्र सिंह, नीरज पराशर और रमेश चंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय तकरीबन 50 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ था। अखबारों में मामला सामने आने के बाद ठगी के शिकार लोग एसटीएफ अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। मंगलवार को अमरोहा के इमरत सिंह आए और बताया कि पश्चिम के 100 से अधिक लड़कों से गिरोह ने पौने चार करोड़ रुपये लिए थे।

2016 में उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था। सभी लड़के प्रयागराज आए और कंपनी बाग में पहुंच गए। वहीं उन्हें बुलाया गया था। बाद में ठग पहुंचे और बताया कि जिस अधिकारी को ज्वाइन कराना है, वह छुट्टी पर हैं। इसके बाद लड़के चले गए। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि ठग गिरोह के नए नए कारनामे सामने आ रहे हैं। विवेचना में इन बातों को शामिल किया जा रहा है। प्रदेश ही नहीं बिहार, दिल्ली और मध्य प्रदेश से भी तमाम लोगों के फोन आए। उन लोगों ने बताया कि इस गिरोह ने किस तरह उनके साथ ठगी है। सभी से लिखित शिकायत मांगी गई है। 
विज्ञापन


मृत्युंजय सिंह समेत आरोपियों की तलाश में टीमें गईं
प्रयागराज। ठग गिरोह के सरगना शमीम अहमद समेत चार लोग पकड़े गए हैं। गिरोह के मृत्युंजय सिंह समेत आधा दर्जन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। उनकी तलाश में टीमों को भेजा गया है। पता चला है कि गिरोह ने कई शहरों में दलाल रखे थे जिनके माध्यम से बेरोजगारों से वसूली की जाती थी। उन्हें भी आरोपी बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें