फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की दीवार गिरने से मलबे में दबे तीन मजदूर

Fri, 29 Sep 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
toilet collapse - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के रकाबगंज के नाला काजीपाड़ा में शुक्रवार दोपहर शौचालय निर्माण के दौरान नींव खोदाई करते समय दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में तीन मजदूर दब गए। हादसे के बाद मोहल्ले की महिलाएं आ गईं। उन्होंने मलबा हटाया। इसके बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया। मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


नाला काजीपाड़ा में बसपा के शासन में शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इन शौचालय को तोड़कर अब नये शौचालय बनाए जा रहे हैं। पुराने शौचालय के अगले हिस्से को तोड़ने के बाद नींव खोदाई का काम शुक्रवार को किया जा रहा था। दोपहर दो बजे नींव खोदाई के दौरान एक दीवार गिर गई। मलबे में तीन मजदूर दब गए।

बाहर खड़े मजदूरों ने शोर मचा दिया। इस पर मोहल्ले की महिलाएं जुट गई। उन्होंने किसी तरह मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि घायल मजदूरों में लाला पुत्र रामपति निवासी गांव थोथा हलिया मिर्जापुर, साजन पुत्र दलीप नैनी सेंट्रल जेल के पीछे इलाहाबाद और कृपाशंकर यादव हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी पर एडीएम सिटी केपी सिंह, नगरायुक्त अरुण प्रकाश पहुंच गए। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें