फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज 10 पिस्टल संग पकड़े गए तीन असलहा तस्कर

Sat, 11 Jul 2020 10:02 PM IST
विनोद सिंह news desk, amar ujala, prayagraj
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
एसटीएफ ने शंकरगढ़ के नारीबारी चौराहे से तीन अंतरराज्यीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 पिस्टल व 20 मैगजीन के साथ एक कार बरामद की गई है। 
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों में भीमशंकर पाठक निवासी मेजा, वर्तमान पताझूंसी,  शिवम पांडेय निवासी मेजा रोड व अभिमन्यू तिवारी निवासी खीरी शामिल हैं।
सभी मध्य प्रदेश के खंडवा के बड़वानी निवासी कैलाश सरदार से असलहे व मैगजीन लेकर जिले में बेचने के लिए आ रहे थे।

पूछताछ में बताया कि उन्होंने असलहे व मैगजीन के लिए कुल 99 हजार रुपये दिए थे। गिरोह का सरगना भीमशंकर है, जो पहले भी दो बार पांच-पंाच पिस्टल संग पकड़ा जा चुका है। वह पिछले पांच-छह सालों से इस गोरखधंधे में लगा है। बरामद कार अभिमन्यू की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें