फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल निर्माण में रेशम निदेशालय का अड़ंगा

Tue, 08 Dec 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में प्रस्तावित बेस अस्पताल के लिए भूमि नहीं मिल रही है। अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से चयनित भूमि पर रेशम निदेशालय ने अड़ंगा डाल दिया है, जिससे बेस अस्पताल का निर्माण फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2013-14 में बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी की मांग पर तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने गोपेश्वर में बेस अस्पताल खोलने की घोषणा की थी। तत्काल इसका शासनादेश भी जारी हुआ।

अस्पताल के लिए भूमि चयन का कार्य भी शुरू हुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग ने गोपेश्वर बाईपास मार्ग के निचले हिस्से में रेशम विभाग के समीप भूमि का चयन किया, लेकिन अब रेशन विभाग अस्पताल निर्माण पर आपत्ति जता रहा है।
विज्ञापन


रेशम निदेशालय ने स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजे अनापत्ति में कहा कि यहां विभाग की ओर से रेशम निर्माण के लिए करीब एक हजार बांज और शहतूत के पौधे लगाए गए हैं। यहां इन पौधों से टशर रेशम तैयार किया जाता है, जिससे यहां बेस अस्पताल नहीं बनाया जा सकता है।

रेशम निदेशक एसएम शर्मा का कहना है कि आठ एकड़ जमीन ले रहे हैं, जो गलत है। हाईएल्टीट्यूट सेरीकल्चर यहीं पर होता है। चार एकड़ में बांज और शहतूत के पौधे लगाए गए हैं। अस्पताल निर्माण से यहां रेशम उत्पादन ठप हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें