सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप (सीएलजी) ने शुक्रवार को सीमांत गांवों में ग्रामीणों की बैठक ले उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बेलबंदगोठ और पंपापुर में आयोजित बैठक में बैराज चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक विनोद जोशी के नेतृत्व में सीएलजी टीम ने बार्डर की सुरक्षा के लिए लोगों से अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि नेपाल बार्डर से लगा क्षेत्र होने के कारण सीमांत गांवों के नागरिकों को भी सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा।
उन्होंने सीमांत गांवों में फेरी व्यवसायी और किसी अज्ञात व्यक्ति को घुमता देखने पर फौरन पुलिस को सूचित करें। काम में रखे श्रमिकों और किराएदारों का भी पुलिस सत्यापन कराने को कहा। बैठक में सीएलजी टीम के हैडकांस्टेबल नंदन सिंह नेगी, कांस्टेबल कमल धानिक, दीपक प्रसाद, महिला कांस्टेबल मीरा के अलावा नेत्रपाल सिंह चौहान, रामनरेश, कादिर खान, नुक्ताप्रसाद, कमल सिंह, राजकुमार, बसीम खान, महावीर वाल्मीकि, साबिज हुसैन, जाकीर खां, किनश लाल आदि नागरिक मौजूद थे।