फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल: आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंककर परिवार की पिटाई, वाराणसी के सिगरा थाने का है मामला

Sun, 16 May 2021 01:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 अब तक फिल्मों में  आपने कई बार देखा होगा कि मारपीट के दौरान कमजोर पड़ने वाले किस तरह के हथकंडों को अपनाते है। आंखों में लाल मिर्च का पाउडर तक झोंक देते हैं। ठीक उसी फिल्मी तर्ज पर वाराणसी में भी एक घटना सामने आया है। एक पक्ष जब मारपीट में कमजोर पड़ने लगा तो दूसरे पक्ष के पूरे परिवार की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक पिटाई की। पीड़ित पक्ष ने सिगरा थाने में तहरीर दर्ज कराई है। इस आधार पर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को लेकर दबिश भी दे रही है।

विज्ञापन


सिगरा थाना अंतर्गत सिद्धगिरी बाग निवासी राजू सोनकर ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से मौलवी बाग से सोनिया की ओर जा रहा था। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले चार की संख्या में युवकों ने घेर लिया। मारपीट करने लगे। इसी बीच सूचना पाकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो मारपीट हो गईं। इसी बीच उन युवकों ने सभी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। दर्द और छटपटाहट के बीच हाॅकी, डंडे से परिवार की पिटाई की गई। उधर, पुलिस तहरीर लेकर घटना की वास्तविकता जानने का प्रयास कर रही है। सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें