फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज से शाहगंज रूट पर मनमानी ढंग से वाहनों के संचालन के विरोध में मंगलवार को आटो चालकों ने ऊचडीह गांव के पास सड़क पर जाम लगा दिया। मांगों के समर्थन में चालकों ने प्रदर्शन भी किया। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे कोतवाल के आश्वासन के बाद जामसमाप्त हुआ।
विज्ञापन



करीब 12 बजे ऊचडीह गांव में घोरावल-खलियारी मार्ग पर राबर्ट्सगंज से शाहगंज मार्ग पर चलने वाले आटो चालक सड़क के बीचों बीच वाहन खड़ा कर जाम लगा दिए। चालकों का कहना था कि कुछ लोग मनमानी तरीके से अपने वाहनों का संचालन इसी रूट पर कर रहे हैं।


 मना करने पर वे लोग मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में उनके वाहन पूर दिन खड़ा रहते हैं और वे किश्त तक नहीं भर पाते हैं। हैं। जाम लगने लगने की सूचना  होने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।  पुलिस ने चालकों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन



नियमानुसार सभी वाहनों का संचालन कराने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। कोतवाल के बुलाने पर कुछ चालक कोतवाली पहुंचे। कोतवाल ने चालकों की समस्याएं सुनने के बाद नंबर टकरों को बुला कर उन्हें नियमानुसार वाहनों का संचालन कराने का निर्देश दिया।


इस मौके पर गुलाब सिंह, विजय, राजू खां, रितेश, विजेंद्र, वीरेंद्र, अब्दूल चंद्र आदि मौजूद रहे। कोतवाल अबरार अहमद ने कहा आटो चालकों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें