पाबौं ब्लाक के बुडणी निवासी सुभागा देवी (60) पत्नी मनोहर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थीं कि इसी दौरान झाड़ी में छुपे भालू ने उन पर हमला कर घायल कर दिया।
अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण विनोद नेगी ने बताया कि घायल वृद्धा को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। सीएमएस डा. उमाशंकर कंडवाल ने बताया कि वृद्धा के सिर और चेहरे पर घाव हैं। इसलिए उन्हें रेफर कर दिया गया।