फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा ऐस का टायर फटा, दस जख्मी, चार गंभीर

Mon, 08 Jun 2015 01:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला से वाया शाहाबाद यमुनानगर जा रहे सवारियों से भरे एक वाहन का टायर फट गया। इसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में घायल सवारियों को बराड़ा सीएचसी लाया गया। यहां चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबाला रेफर कर दिया गया।

टाटा ऐस से कुछ सवारियां अंबाला से आ रही थी, जबकि अधिकांश यात्री छोड़पुर से इस वाहन में सवार हुए थे। टाटा ऐस उगाला से पहले एक डेरे के पास पहुंचे, तो तेज आवाज के साथ उसका अगला टायर फट गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

हादसे में वाहन में सवार अधिकांश यात्री घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहन निकाला। बराड़ा और शाहाबाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ने घायलों को बराड़ा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


इस हादसे में घायल हुईं कांता देवी (38 वर्षीय), संतोष (40 वर्षीय), कमलेश (50 वर्षीय), अंग्रेजो देवी (55 वर्षीय), रानी (45 वर्षीय), अमरो देवी (60 वर्षीय), मनदीप (43 वर्षीय), सुनीता (40 वर्षीय), संतोष (30 वर्षीय), रीना (20 वर्षीय) घायलों को सीएचसी बराड़ा में भर्ती करवाया गया।

यहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉ. विशाल गोयल ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हालांकि रानी, अमरो देवी, मनदीप और संतोष को गंभीर हालत के चलते सिविल अस्पताल अंबाला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें