फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल को छू गया पहाड़ का सौंदर्य

Sun, 11 May 2014 09:38 PM IST
हरिकृष्ण शर्मा/ अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षेत्र से लोगों में अपनी पहचान बनाने वाले मुंबई के युवा गायक यशराज कपिल को हिमाचल की वादियां भा गई हैं। उन्होंने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य दिल को छू लेने वाला है।
विज्ञापन


हिमाचल आने को बार-बार मन करता है। सात साल की उम्र में गाना शुरू किया था, लेकिन पहचान 22 साल की उम्र में तब मिली जब भारत और पाकिस्तान के मध्य हुए सुरक्षेत्र में वह देश भर में 5वें स्थान पर रहे।

यशराज कपिल आनी में ‘अमर उजाला’ से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सुंदर पहाड़ियां और यहां की बहती नदियां उनको बहुत पसंद हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य दिल को छू लेने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक लुत्फ उठाने के लिए यहां बहुत कम साधन हैं, लेकिन बावजूद इसके देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। कहा कि यहां की सरकार को चाहिए कि पर्यटन स्थलों को उभारने के लिए ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। सात साल की उम्र से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। इस दौरान कई स्टेज शो किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें