फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला के मनुज बने नेवी में सब लेफ्टिनेंट

Tue, 02 Jun 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला के समीपवर्ती बड़ोल गांव के मनुज कपूर जल सेना में अधिकारी बने हैं। नेवल एकेडमी केरल से पास आउट होकर मनुज कपूर ने सब लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। जमा दो के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे में प्रशिक्षण लेने के बाद नेवल एकेडमी केरल के लिए चयन हुआ था।
विज्ञापन


एनडीए में तीन वर्षीय प्रशिक्षण के बाद मनुज को बेस्ट कैडेट का मेडल मिला था। उनके पिता देशराज कपूर एलआईसी में विकास अधिकारी हैं, जबकि माता गायत्री कपूर भाजपा नेत्री हैं। उनकी छोटी बहन नेहा कपूर निजी विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। मनुज ने बताया कि उन्होंने जमा दो तक पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से की।

प्राइमरी तक पढ़ाई शाहपुर के निजी स्कूल और केवी योल से की थी। इसके बाद उनका चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ था। बचपन से सेना में जाकर देश सेवा करने का जज्बा था। मनुज ने टेबल टेनिस और चेस में भी विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें