फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्रों को फ्रांस के निर्माताओं ने दिए डाक्यूमेंट्री बनाने के गुण

Tue, 15 May 2018 02:29 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि फ्रांस से आए प्रसिद्ध डाक्यूमेंट्री निर्माता लेना व बैप्टिस्ट रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डाक्यूमेंट्री बनाने व उससे संबंधित पूरी प्रक्रिया से अवगत कराना था।
विज्ञापन


बैप्टिस्ट सेंत रोश ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें डाक्यूमेंट्री से परिचित कराया और उसे बनाने का उद्देश्य भी बताया। उन्होंने बताया कि वो लोग महिला सशक्तिकरण एवं महिला के वैश्विक अस्तित्व जैसे विषय पर डाक्यूमेंट्री बनाते हैं। बैप्टिस्ट ने छात्रों को बताया कि किसी भी विषय पर डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए पहले उस विषय पर शोध करके उसका संपूर्ण ज्ञान प्राप्त होना आवश्यक है, साथ ही जिस स्थान पर जाकर कार्य करना है वहाँ के लोगों एवं संस्कृति से अवगत होना भी जरूरी है। उन्होंने छात्रों को नवीनतम उपकरणों के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान लेना रिवेरा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की जीवन में सफल होने के लिए कार्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए, साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य क्षेत्रो की तरह इस क्षेत्र में कार्य करने की कोई समय सीमा नही होती, दिन में करीब 20 घंटे काम करने के पश्चात् उन्हें उचित परिणाम प्राप्त होता है। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को फ्रेंच सिनेमा के बारे में भी बताया। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.उमेश गौतम ने छात्रों से कहा की वो फ़्रांस से आये जानकारों का पूरा लाभ उठायें और उनसे ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करे | उन्होंने ये भी कहा की इन्वर्टिस विश्विद्यालय एसे अंतर्राष्ट्रीय परिचर्चाए करवाने का प्रयत्न करता रहता है जिससे छात्रों का वैश्विक स्तर पर विकास हो सके, साथ ही उन्होंने छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना की|
विज्ञापन

mass_comm
बी. जे. एम. सी के विभागाध्यक्ष आशीष चैटर्जी ने अतिथियों को धन्यवाद दिया और छात्रों को डाक्यूमेंट्री के बारे में बताते हुए उसके महत्त्व को भी बताया। साथ ही महिला सशक्तिकरण के बारे में भी चर्चा करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि उन्हें भी ऐसे रचनात्मक विषय पर कार्य करना चाहिए जो उनके भविष्य व
करियर के साथ समाज के लिए भी लाभदायक हो। प्रो.उत्कर्ष मिश्रा ने छात्रों से कहा कि जीवन में सफल होने के लिए हमें ज्ञान के साथ अपने कार्य के प्रति समर्पित होना चाहिए, साथ ही उन्होंने उपकरणों व उन्हें चलाने के तरीके भी सिखाए। उन्होंने छात्रों से कहा कि इस क्षेत्र में किताबी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी आवश्यक है। इस कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष आशीष चैटर्जी, प्रो.उत्कर्ष मिश्रा, प्रो. प्रदीप्तो घोष अदि उपस्थित रहे।

-Advertorial
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें