फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं के मेधावी छात्र ने लगाया फंदा

Tue, 09 Feb 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर के डोहव गांव में आठवीं के एक मेधावी बच्चे ने फंदा लगा लिया। घटना सोमवार शाम की है। परिजन उसे  सरकारी अस्पताल में लेकर आए। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तो रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाना बताया गया। हालांकि, बच्चे ने फंदा क्यों लगाया इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


हर कोई सोचने को मजबूर है कि ऐसा क्या हो गया कि उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक 13 साल का हिमांशु शाहपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। बताया जा रहा है ट्यूशन के बाद हिमांशु घर आया और उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। जब परिजन घर पर पहुंचे तो हिमांशु फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिमांशु के पिता जगदीश चंद अपना कारोबार करते हैं। माता गृहिणी हैं। हिमांशु अपने घर में सबसे छोटा था। बड़ा भाई दिवांशु 12वीं में पढ़ता है। स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार सोमवार को हिमांशु स्कूल आया था। तीन बजे स्कूल बंद होने के उपरांत वह घर चला गया। ऐसा भी नहीं है कि उसे कोई मानसिक तनाव हो।
विज्ञापन


वह एक मेधावी छात्र था। हिमांशु की मौत पर मंगलवार को स्कूल में मौन रखकर छुट्टी दे दी गई। डीएसपी सिटी धर्मशाला हितेश लखनपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। उसने ऐसा क्यों किया कि इसकी जांच चल रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें