फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी की डिग्गी से चुराए तीन लाख

Mon, 15 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के टाउन पार्क के पास फोटोस्टेट की दुकान के समक्ष चोर स्कूटी की डिग्गी में रखे तीन लाख रुपये निकालकर चंपत हो गए। दुकान संचालक प्रवीण कुमार ने उक्त राशि बैंक में जमा करवानी थी।
विज्ञापन


दिन दहाड़े चोरी की यह वारदात खुफिया कैमरों में कैद हो गई। चार लोगों ने इसे बड़ी चालाकी से अंजाम दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हुडा सेक्टर-20 निवासी प्रवीण कुमार की टाउन पार्क के सामने फोटोस्टेट की दुकान है। सुबह वह अपनी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर दुकान पर आया। 

प्रवीण ने बताया कि उसने तीन लाख रुपये की राशि स्कूटी की डिग्गी में रखी थी। उसने बताया कि शनिवार तक बैंकों में काफी भीड़ रहती है। 
इसलिए वह रविवार के दिन खुलने वाली एसबीआई की दो शाखाओं में जाकर रुपये जमा करवाता है। करीब 11 बजे दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आए। एक की उम्र करीब 55 वर्ष और दूसरे की 45 वर्ष है। 
विज्ञापन


उक्त दोनों उसके आगे आकर खड़े हो गए और उससे सरकारी कागजों से संबंधित बातचीत करने लगे। दस मिनट बाद उक्त दोनों दुकान से चले गए। इसके बाद प्रवीण स्कूटी में रखा बाउचर लेने गया।

प्रवीण ने जैसे ही स्कूटी की डिग्गी खोली रुपयों से भरा लिफाफा गायब मिला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज देखी तो दो व्यक्ति स्कूटी की डिग्गी खोलते हुए और रुपये निकालते दिखाई दिए।

दोनों ने उसी समय पर वारदात को अंजाम दिया, जब दोनों व्यक्ति उसके सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज को कब्जे में ले लिया। रुपये निकालते चारों की फोटो सभी थानों में भेज दिए गए हैं।
सिरसा में गिरोह सक्रियचोरी की वारदातों को लगातार अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय हो चुका है। गिरोह में चार से पांच लोग शामिल है, जिनकी आयु 35 से 55 वर्ष के बीच है।
हर सदस्य का अपना अलग किरदार है, कोई टारगेट को बातों में उलझाता है तो ध्यान भटकाने में माहिर है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को उम्मीद जगी है कि शायद अब उक्त चोर गिरफ्त में आ जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें