फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी छात्रों के मुद्दे पर 26 को आंदोलन करेगी सपा

Sun, 24 Nov 2019 06:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) छात्रों के लिए जीरो फीस पर प्रवेश के बजाय शुल्क प्रतिपूर्ति व्यवस्था लागू करने के फैसले के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। यादव ने इसे दोनो वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा व रोटी-रोजगार से वंचित करने की साजिश करार दिया है।

विज्ञापन


साथ ही इस फैसले को दमनकारी बताते हुए इसके खिलाफ संविधान दिवस 26 नवंबर को आंदोलन का एलान किया है। यादव ने आरोप लगाया कि ऐसा करने के पीछे का मकसद साफ है। भाजपा सरकार अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को मुख्यधारा से वंचित कर रही है। वर्तमान सरकार की इस गलत नीति से एक पीढ़ी नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के भविष्य पर संकट छा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें