सिग्नल मेें आई तकनीकी खराबी के चलते पांच घंटे तक मुंबई-हावड़ा रेल यातायात प्रभावित रहा। आधा दर्जन ट्रेनों को पास के स्टेशनों पर खड़ा दिया गया। मंगलवार को तड़के पांच बजे मानिकपुर जंक्शन में सिग्नल के पैनल में कमी हो जाने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल स्टेशन मास्टर ने कंट्रोलर समेत उच्च अधिकारियों को सूचना दी। रेल यातायात पांच घंटे बाद बहाल हो सका। इसके चलते सतना-मानिकपुर तथा नैनी-मानिकपुर के बीच कई नान स्टाप ट्रेनों को पास के स्टेशनों पर खड़ा कर दिया गया। इसमें काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्स, नवतनवा एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, दानापुर सुपर फास्ट, पवन एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दो से आठ घंटे देरी से आईं।
स्टेशन प्रबंधक केके यादव ने बताया कि पांच बजे सुबह सिग्नल में पैनल की खराबी होने से रेल यातायात यात प्रभावित रहा। इस दौरान सतना-नैनी से आए इंजीनियरों के सुधारने के बाद रेल यातायात बहाल हो सका।