आमबाग के भूमिया मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में हर दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथावाचक पं. इंद्रदेव पांडेय कथा सुना रहे हैं। शुक्रवार को पांचवें दिन कथावाचक द्वारा राक्षस शुम्भ और निशुम्भ के वध के साथ ही ब्रह्मा-विष्णु का अहंकार दूर करन के लिए शिवलिंग के प्रकट होने, विष्णु की श्रेष्ठता सिद्ध करने के अलावा वृत्तासुर, विश्वामित्र उपाख्यान और हेह्य वंश की उत्पत्ति की कथा सुनाई गई।
आयोजन में पं. देवी दत्त तिवारी, पं. उमेश तिवारी के अलावा शेरी चंद, हरीश कांडपाल, जगदीश चंद, महेश चंद, भूपेंद्र भट्ट, गिरीश जोशी, गणेश बहादुर, रमेश पंत, बसंती देवी, दुर्गा देवी, उर्मिला चंद, गीता जोशी, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, रेखा चंद, मोहिनी कठायत, शांति देवी आदि सहयोग दे रहे हैं।