फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जवानों ने किया ऐसा काम कि आप भी करेंगे सलाम

Thu, 01 Oct 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जहां शहर में चोरी, लूट की घटनाएं बढ़ने से आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है, वहीं पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। मंगलवार रात को लक्कड़ बाजार चौकी में तैनात तीन होमगार्ड जवानों ने रास्ते में गिरे 85 हजार रुपये से भरा बैग चौकी में जमा करवाकर सुरक्षित बागवान को लौटाया।
विज्ञापन


सेब बेचकर आ रहे बागवान की साल भर की मेहनत को लौटाकर उन्होंने जहां बागवान को राहत दी वहीं आम लोगों के बीच ईमानदारी की मिसाल भी पेश की है। एएसपी भजन नेगी ने माना कि जवानों ने रास्ते में मिले पैसे को बागवान को लौटाया है। उन्होंने इन जवानों की सराहना की है।

चौपाल के रहने वाले इन तीनों जवानों विनोद, प्रकाश और रमेश ने बताया कि रात को जब वे करीब साढ़े दस बजे लक्कड़ बाजार से खुला मोड़ बीट नंबर तीन में गश्त पर थे, तो रास्ते में गाड़ियों के पीछे उन्हें एक बैग मिला। उसे खोल कर देखा तो उसमें उन्हें पैसे मिले।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार को दी तो उन्हें बताया गया कि यहां एक बागवान पैसे गायब होने की शिकायत लेकर आया है। तीनों जवानों ने चौकी पहुंचकर पैसे मुंशी के सुपुर्द कर दिए। वहां जब पैसे गिने गए तो वह पूरे पाए गए और बागवान अशोक कुमार निवासी पुलगांव पुजारली नंबर दो रोहड़ू को सौंप दिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें