खेल में सबसे ज्यादा फुटबाल पसंद है। रविवार के दिन या जब भी मौका मिलता है तो अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर और दीनो मोरिया के साथ फुटबाल खेलने को निकल पड़ता हूं। यह बात राज कुंदरा ने कही। राज सोमवार दोपहर अपने नए बिजनेस सतयुग गोल्ड के नए प्लान लांच करने के लिए सेक्टर-34 के एक होटल में पहुंचे थे।
राज ने बताया कि सतयुग गोल्ड को लांच करना शिल्पा का प्लान था, जिसमें वह चाहती थीं कि मध्य वर्ग भी आभूषणों को आसानी से खरीद सके। इसी आइडिया को थोड़ा बड़ा करते हुए इसमें सोना, चांदी और हीरे के आभूषणों को सस्ती दरों पर लांच करने के बारे में सोचा है।
लंदन में हुई थी शिल्पा से पहली मुलाकात
कुंदरा ने बताया कि वह लंदन के किसी होटल में ठहरे थे कि अचानक उनकी शिल्पा शेट्टी के भाई से मुलाकात हुई जो वहां कुछ काम के सिलसिले में आए थे। इसके बाद वह शिल्पा शेट्टी से मिले। उन्होंने कहा कि शिल्पा की सादगी को देखते हुए उन्हें उनसे प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें पेज थ्री की जिंदगी बिल्कुल पसंद नहीं वह सादा जीवन ही पसंद करते हैं।
सुपर फाइट लीग में करेंगे इनवेस्ट
कुंदरा ने कहा कि वह जल्द ही अमेरिका में होने वाली सुपर फाइट लीग में इनवेस्ट करेंगे, जिसमें भारत के फाइटर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।
क्या है सतयुग गोल्ड का प्लान
कुंद्रा ने बताया कि हमारी इस नई स्कीम के तहत कोई भी हर महीने हजार रुपये जमा करवा सकता है। साथ ही जब भी चाहें मंथली रूपी एव्रेज प्राइसिंग के रेट पर गोल्ड पा सकते हैं। जैसे कि हर महीने हजार रुपये जमा करवाने के बाद आप जिस भी महीने में चाहे जमा रुपये का सोना उसी दिन के एवरेज रेट पर जब आपने सोने के लिए पैसे जमा करवाए थे, उसके हिसाब से खरीद सकते हैं। इस प्लान के लिए सतयुग गोल्ड सेक्टर 34 के शोरूम या ऑनलाइन साइट पर संपर्क कर सकते हैं।