फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी को पहली बॉलीवुड फिल्म से ढेरों उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के दिलों को छू लेगी। इसमें कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और महिला को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष के साथ ट्रेजडी के साथ खूब मसाला है। फिल्म युवाओं की जीवनशैली पर आधारित है। यह कहना है उभरती नायिका शैफाली सिंह का। वह पांवटा की रहने वाली हैं। धनराज जेठानी बैनर की फिल्म के निदेशक जस्सी भाटी हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म को लेकर शैफाली बेहद उत्सुक हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह फिल्म में एक नटखट योगा टीचर का किरदार निभा रही हैं। उन्हें बिग बॉस फेम अभिनेता संग्राम सिंह (फिल्म में शारीरिक अध्यापक) के साथ मौका मिला है। फिल्म लव स्टोरी तथा स्कूली छात्रों की जिंदगी पर फोकस है। शूटिंग दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा में हुई है। इसमें ओम पुरी, अर्चना पूरण सिंह, संजय मिश्र, जिम्मी शेरगिल, रजत कपूर और मनीष चौधरी जैसे कलाकार हैं।

शैफाली ने कहा कि जिन कलाकारों को टीवी और फिल्म में देखते रहे आज उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद रोमांचक रहा। सलमान खान और करीना उनके पसंदीदा कलाकार हैं। जिंदगी में बबली टाइप रोल पसंद हैं। सलमान के साथ अभिनय करने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से मिला उत्साह

शैफाली ने बताया कि ‘अमर उजाला’ में तीन वर्ष पहले साक्षात्कार छपा। वह उस समय टीवी सीरियल और साउथ की फिल्मों में कार्य कर रही थीं। इसके बाद काफी उत्साह बढ़ा। बॉलीवुड फिल्मों में किस्मत आजमाने का जज्बा पैदा हुआ। युवा फिल्म अपने परिवार के साथ देहरादून में फिल्म देखेंगे।

अनुपम खेर अकादमी से सीखा अभिनय- शैफाली सिंह डीएवी स्कूल पांवटा की छात्रा रही हैं। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की अकादमी से अभिनय सीखा। वर्ष 2011 में महिमा शनिदेव की छोटे पर्दे के धारावाहिक में टीवी कलाकार राहुल की पत्नी का किरदार निभाया।

उसके बाद, जय बजरंगबली, अदालत धारावाहिक और साउथ की फिल्म हॉस्टल डे तथा दो तेलगू फिल्मों में काम किया। शैफाली के पिता पूरन सिंह, मां ललिता, भाई ऋषभ, जीजा केतन पुरोहित समेत परिजन, रिश्तेदार और दोस्त युवा फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें