फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: CRPF को मिली बड़ी कामयाबी, दो नक्सली ढेर, AK-47 बरामद

Fri, 12 Jan 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की हुई मुठभेड़
विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग के दोनाई खुर्द में सुरक्षाबलों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो माओवादी मारे गए हैं। उनके पास से एक एके-47, एक राइफल और 200 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं। इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में पुलिस के हत्थे 50 हजार का इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल चढ़ा था। जिसने चुनाव विरोधी पर्चे चिपकाने की बात स्वीकार की थी। उसने इस दौरान ऐसे म‌िशन के बारे में बताया जो पूरे देश को ह‌िला कर रख देती।

विज्ञापन


देवेंद्र के साथ पकड़ी गई भगवती भोज तीन साल से उसके संगठन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने बताया क‌ि वे देश के अब तक के सबसे बड़े बांध पंचेश्वर बांध विरोधी मिशन पर लगे थे। हालांक‌ि उन्होंने ये बात नहीं बताई क‌ि वे इस म‌िशन पर कहा तक पहुंचे या उनकी प्लान‌िंग क्या थी। लेक‌िन इस बात को सुनकर पुल‌िस भी सकते में आ गई। 

देवेंद्र ने झारखंड में रहकर हथियार चलाने का भी प्रशिक्षण लिया था। उसने 50 हजार के इनामी साथी खीम सिंह बोरा और भाष्कर पांडे सहित अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी दी है। डीआईजी पूरन सिंह रावत और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पत्रकारों को बताया था कि शनिवार को माओवादियों के मूवमेंट की एक सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नंधौर वैली की ओर जा रही एक बस को रोका था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें